जहानाबाद: डीएम अलंकृता पांडे ने कार्यालय में लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद
जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर आमजनों के परिवादों को सुना एवं संबंधित पदाधिकारियों को उक्त परिवादों के निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। डीएम द्वारा आयोजित इस जनता दरबार में ज्यादातर मामले भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत विभाग, नल-जल योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित थे।