जहानाबाद: द प्लूरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी जहानाबाद पहुंची, बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया
इन दिनों द प्लूरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी यात्रा पर हैं और बिहार के कई जिलों में दौरा कर रही हैं। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे जहानाबाद पहुंची। जहां की उन्होंने अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी साथ ही कहा कि महायान यात्रा जिसकी शुरुआत की गई है उसी यात्रा को ले कर जहानाबाद पहुंची हूं।