जहानाबाद: सलारपुर गांव में मारपीट का मामला: बंदूक लहराते वीडियो सामने आया, कार्रवाई जारी
सलारपुर गांव में पिछले मंगलवार को हुए दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में एक पक्ष का बंदूक लहराते वीडियो सामने आया है जिसके संबंध में शकुराबाद थाने की पुलिस को भी इस संबंध में सूचित किया गया है। इस संबंध में पीड़ित सलारपुर ग्रामीण एवं मंदिर समिति के लोगों ने शुक्रवार दिन में करीब 10 बजे जानकारी देते हुए बताया की मंदिर के जमीन को लेकर विवाद बढ़ा।