जहानाबाद: शहर में बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के लिए निकाली गई विज्ञान रैली, कार्यक्रम की जानकारी दी गई
शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बिहार राज्य स्तरीय बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम 2024 को लेकर शहर में विज्ञान रैली निकाली गई। रैली में राज्य भर से चयनित बाल वैज्ञानिक, उनके शिक्षक और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। 20 तारीख से लेकर 23 तारीख तक बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम कुर्मा संस्कृती विद्यालय में किया जा रहा है। आज कार्यक्रम के पहले दिन विज्ञान रैली निकाली गई है।