गड़हनी: गड़हनी प्रखंड के तीन गांवों में चल रहा रात्रि ब्लड संग्रह कैंप बुधवार रात को हुआ खत्म, 900 टारगेट पूरा
गड़हनी प्रखंड अंतर्गत तीन गांव काउप, बलिगांव और गड़हनी गांव में फाइलेरिया मुक्त भारत अभियान के तहत रात्रि ब्लड संग्रह कैंप बुधवार की रात में संपन्न हो गया। सभी कैंप में तीन तीन सौ लोगों का ब्लड संग्रह करना था। इस कैंप का नेतृत्व बीसीएम संजय कुमार ने की। इस टिम एक एक डॉक्टर,लैब टेक्नीशियन और दो स्वास्थ्य कर्मी को लगाया गया था। सभी ब्लड को जांच को भेज दिया गया