लखीसराय: नया बाजार नगर परिषद प्रशासनिक भवन के सभागार में वार्ड पार्षदों की बैठक आयोजित।
नगर परिषद प्रशासनिक भवन के सभागार में गुरुवार दोपहर 1:10 पर वार्ड पार्षदों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड संख्या-18 के पार्षद ने की। बैठक में मुख्य रूप से श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर 30 जून को अशोक धाम में जिला प्रशासन एवं मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित बैठक में नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान को आमंत्रित नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया गया।