लखीसराय: अमहरा पुलिस ने बभनगांवा गाँव से गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया
अमहरा थाना के पुलिस ने बभनगांवा गांव में छापेमारी कर एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार अपराह्न 2 बजे अमहरा थानाध्यक्ष रश्मिरथी ने बताया पुलिस ने लखीसराय थाना के हत्या के एक मामले में बभनगावां गांव से इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामानंद सिंह के पुत्र गैर जमानती वारंटी संजीव कुमार उर्फ गोलू का गिरफ्तार किया है.