मसूरी माल रोड फिर विवादों में! ग्रीन चौक पर कोब्बल स्टोन बनी मुसीबत
मसूरी माल रोड के ग्रीन चौक पर कोबल स्टोन को लेकर स्थानीय दुकानदारों और निवासियों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि सड़क पर आए दिन दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं।
वार्ड सदस्य अमित भट्ट ने PWD विभाग पर शिकायतों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह विभाग के खिलाफ सड़क पर धरने पर बैठेंगे।
स्थानीय लोगों का सवाल—जब मुख्य माल रोड के चौक का यह हाल है, तो शहर की बाकी सड़कों की स्थिति क्या होगी?
#Mussoorie #MussoorieNews #MallRoad #GreenChowk #PWD UttarakhandNews MussoorieMallRoad BreakingNews