बड़ी खबर | मसूरी एमपीजी कॉलेज प्रांतीयकरण मामले में पालिका को राहत
मसूरी के एकमात्र एमपीजी कॉलेज के प्रांतीयकरण को लेकर चल रहे विवाद में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता की याचिका खारिज कर दी है।कोर्ट के फैसले के बाद अब नगर पालिका द्वारा कॉलेज के प्रांतीयकरण को लेकर आगे की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी के मुताबिक एमपीजी कॉलेज का संचालन और रखरखाव लंबे समय से नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है और कॉलेज पालिका की भूमि पर संचालित है। अब शासन स्तर से आगे की कार्रवाई की उम्मीद है।
पालिका का कहना है कि प्रांतीयकरण के बाद कॉलेज में छात्र संख्या बढ़ाने, रोजगारपरक विषय शुरू करने और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर दिया जाएगा।
#Mussoorie #MPGCollege #Uttarakhand #MussoorieNews #MPGCollege BreakingNews EducationNews