निवास: जिले के मोहगांव में विकासखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Niwas, Mandla | May 1, 2026 विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहगांव के नेतृत्व में विकासखंड स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत संचालित रानी दुर्गावती शासकीय कन्या आश्रम सालीवाड़ा, विकासखंड मोहगांव की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विकासखंड स्तरीय प्रवीण सूची में कक्षा 5वीं में प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।