मेजा: मेजा क्षेत्र में बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, फसलें गिरीं
मेजा क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। आज शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे के करीब तेज बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसलें गिरकर बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के इस बदलाव से किसान काफी चिंतित हैं।