मुंगेर: क्षेत्रीय सांसद ललन सिंह ने लखीसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत पर जताया शोक
Munger, Munger | Feb 21, 2024 बीती रात लखीसराय-सिकंदरा मुख्य सड़क मार्ग पर झूलोना गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे मे मुंगेर के 9 लोगों की मौत पर मुंगेर सांसद ललन सिंह ने शोक जताया है उन्होंने कहा कि लखीसराय में हुए भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत का समाचार सुनकर शोक संतृप्त व मर्माहत हूं। उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की।