मुंगेर: मुफस्सिल थाना अंतर्गत कटारिया में दबंगों ने एक घर पर दर्जनों गोली चलाई, घर में घुसकर मां बेटी से की मारपीट
Munger, Munger | Feb 21, 2024 मुफस्सिल थाना अंतर्गत कटारिया में दबंगों ने एक घर पर दर्जनों राउंड गोली चलाई। घर में घुसकर मां बेटी से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला कटारिया निवासी स्वर्गीय संजय यादव की 40 वर्षीय पत्नी विमला देवी 18 वर्षीय पुत्री है बताया जाता है संजय यादव के पुत्र शुभम यादव को अपने चाचा ललन यादव के बीच पुराना विवाद चल है।