मुंगेर: कासिम बाजार थाना के शास्त्री नगर मोहल्ले में देर शाम छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट कर ,भाई को मारी गोली
Munger, Munger | Feb 21, 2024 कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले में देर शाम छात्रा के साथ छेड़खानी का विरोध करना स्वजन को महंगा पड़ गया । मनचलों ने छात्रा के रिश्तेदार आयुष राज को गोली मार दी। गोली युवक के गर्दन में लगते हुए बाहर निकल गई। युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । कासिम बाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ।