बेहट थाना प्रभारी सतपाल भाटी ने बताया कि करीब एक महीने पहले शौकिन निवासी पथरवा ने तीन व्यक्तियों पर 50,000 रुपए छीनकर भागने का मुकदमा दर्ज करवाया था l पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त प्रवीण पुत्र नरेश निवासी मोहल्ला बड़ी माजरी को उसके घर से गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से 2200 रुपए बरामद हुए हैं l