पटना ग्रामीण: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बालू से लदे 28 ट्रैक्टर ट्रेलर ज़ब्त
अवैध बालू के परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। वहीं मंगलवार को इस टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध बालू के परिवहन में प्रयोग किए जा रहे बालू लदे 28 ट्रैक्टर ट्रेलर को जप्त किया गया है। वहीं मंगलवार दोपहर 3:44 पर SDPO लॉ एंड ऑर्डर मोहिबुल्लाह अंसारी ने मामले की जानकारी दी है।