पटना ग्रामीण: शाहपुर थाना क्षेत्र से एक अमेरिकन राइफल और 20 जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
शाहपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के पास कुछ लोगों के द्वारा अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी किए जाने के संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर एक कार से एक अमेरिकन राइफल, 20 जिंदा कारतूस और एक राइफल का बैरल साफ करने वाला ब्रश बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।