पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की 24 फ्लाइट रद्द, यात्रियों में भारी नाराजगी
पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की एक या दो नहीं, बल्कि कुल 24 उड़ानों को अचानक रद्द कर दिया गया। इंडिगो ने फिर वही पुराना कारण 'ऑपरेशनल इश्यू' बताकर कैंसिलेशन की पुष्टि तो कर दी, लेकिन यात्रियों को इससे होने वाली भारी परेशानी का कोई ठोस समाधान सामने नहीं निकला। आज रद्द की गई 24 उड़ानों में 10 इनबाउंड और 14 आउटबाउंड शामिल है।