पटना ग्रामीण: गोला रोड तीखा मोड़ के पास हथियार के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पकड़े गए
गोला रोड के तीखा मोड़ के पास कुछ लोगों के द्वारा अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी करने के संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा, तीन मोबाइल और एक ई रिक्शा बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।