झाझा: नारगंजो पुल के समीप से पुलिस ने महिला का शव किया बरामद, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस
Jhajha, Jamui | Oct 23, 2024 झाझा नारगंजो मुख्य रेलखंड के बीच नारगंजो पुल के समीप से झाझा पुलिस ने बुधवार की सुबह 8 बजे लगभग 45 वर्षीय एक महिला का शव बरामद करने के बाद उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल जमुई में करवाया। शव का पोस्टमार्टम तक शव की शिनाख्त नही हो सका जिसके बाद झाझा थाना के एसएचओ संजय सिंह शव की शिनाख्त को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लेकर शव की शिनाख्त में जुटी हुए है।