महाराजपुर थाना क्षेत्र के करनखेड़ा गांव में तेंदुए का आतंक, खेतों में काम कर रहे 9 ग्रामीणों पर किया हमला।
तेंदुए के हमले में एक बच्ची व युवक समेत कई ग्रामीण घायल, उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती।
हमले के बाद सरसों के खेतों में छिपा तेंदुआ, घटना का लाइव वीडियो भी आया सामने; गांव में दहशत का माहौल।
सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, पकड़ने के लिए लगाए जा रहे पिंजरे।