छतरपुर: राजनगर थाना क्षेत्र: 19 वर्षीय युवती पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
राजनगर थाना क्षेत्र के खजवा गांव में 19 वर्षीय पूजा अहिरवार पर गांव के ही एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवती के गाल और कान पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवती का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। एसपी ने शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि पुलिस ने आरोपी घनश्याम अहिरवार को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।