बाढ़: बाढ़ के घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का छठ महापर्व
Barh, Patna | Nov 16, 2026 बाढ़ में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया। उमानाथ सहित विभिन्न गंगा घाटों पर करीब साढ़े 6 बजे से व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी नाव से घाटों का निरीक्षण करते नजर आए।