शाहजहांपुर: नगर आयुक्त ने दी जानकारी, होली तक नई खुदाई पर रोक, एक हफ्ते में दुरुस्त होंगी उखड़ी सड़कें
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि शहर में जिन स्थानों पर खुदाई के कारण सड़कें प्रभावित हुई हैं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर अभियान चलाकर दुरुस्त कराया जाएगा। दुर्गा मंदिर कॉरिडोर के पास सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, वहीं लोहारों वाले चौराहे पर नाला चौड़ीकरण के साथ सड़क भी बनाई जा रही है। इसके अलावा कई सड़कें सीएम ग्रेड के मानकों पर तैयार .