दतिया: भदेवरा स्कूल में दबंग का कब्जा, परिसर में भूसा भरा, कक्षाएं बाधित, कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
Datia, Datia | Apr 22, 2026 दतिया जिले के ग्राम भदेवरा स्थित शासकीय प्राइमरी स्कूल का एक अजीब मामला सामने आया है, जहां स्कूल परिसर में भूसा भरने का वीडियो बुधवार सुबह 09 बजे से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अवकाश के कारण दो दिन स्कूल बंद रहा, इसी दौरान सामने रहने वाले एक दबंग ने पूरे परिसर में भूसा भर दिया। जब हेडमास्टर प्रदीप नायक स्कूल पहुंचे तो स्थिति देखकर हैरान रह गए।