पातेपुर: पातेपुर में ₹12 करोड़ की लागत से बनेगा मॉडल प्रखंड का भव्य भवन, स्थानीय विधायक करेंगे शिलान्यास
पातेपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित खाली भूमि पर 12 करोड़ रुपए की लागत से भव्य कार्यालय भवन का निर्माण होगा। इसके लिए कार्यारंभ हो चुका है। बुधवार की शाम 6 बजे के करीब BDO दीपक कुमार ने बताया कि डेढ़ साल में भवन निर्माण का कार्य संपन्न कराया जाना तय है। निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक लखींद्र पासवान द्वारा किया जायेगा। इसकी तैयारी की जा रही है।