बिदुपुर: बिदुपुर थाने की पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, एक बाइक जब्त
बिदुपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब एक बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान नितेश कुमार एवं दीपक कुमार के रूप में हुई है। बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 10 लीटर देसी शराब एक बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेजा गया है।