बिदुपुर: डीएम के निर्देश के आलोक में बिदुपुर के सैदपुर गणेश पंचायत के सामुदायिक भवन पर आपका पंचायत आपका प्रशासन शिविर का आयोजन
डीएम यशपाल मीणा के निर्देशानुसार में बिदुपुर प्रखंड के सैदपुर गणेश पंचायत के सामुदायिक भवन पर आपका पंचायत आपका प्रशासन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के लोगों ने विकलांग पेंशन, आवास योजना, भूमि विवाद, बिजली विभाग आदि विभाग से संबंधित 84 आवेदन दिया। वीडियो ने सभी लोगों को अभिलंब आवेदन के आधार पर शिकायत का निपटारा करने का भरोसा दिलाया।