बिदुपुर: बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकौशन बाजार से एक स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी कर ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस
बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकौशन बाजार से चोरों ने स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी का ले गया। बाइक मलिक ने काफी खोजबीन के बाद बिदुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि राजापाकर प्रखंड निवासी सुबोध कुमार राम चकौशन बाजार कुछ काम से आए थे। इसी दौरान चोरों ने बाइक चोरी कर ले गया। बिदुपुर थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।