बिदुपुर: बिदुपुर थाना क्षेत्र के माईल गांव एक घर से माईल चौक पर सामान खरीदने गए युवक का बदमाशों ने किया अपहरण
बिदुपुर थाना क्षेत्र के माईल गांव स्थित एक घर से माईल चौक पर समान खरीदने गया एक युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। युवक की मां ने बिदुपुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक की कराई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बताया गया कि माईल गांव स्थित घर से 20 वर्षीय युवक माइल चौक से कुछ सामान खरीदने गया था। वह लौटकर घर नहीं आया।