बिदुपुर: सड़क हादसे में घायल खपुरा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान पटना में मौत
बिदुपुर थाना क्षेत्र के खपुरा निवासी 55 वर्षीय रामदास सिंन्हा के सड़क हादसे में घायल होने के पश्चात इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में शव आते ही कोहराम मच गया। मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मृतक के घर पर पहुंचकर प्रीत परिवार को सांत्वना दिया।