धनौरा: बछरायूं के गांव कुआं खेड़ा में अंग्रेजी शराब की दुकान पर बिक रही ओवर रेट शराब, आबकारी निरीक्षक ने की दुकान सील
बछरायूं ओवर रेट शराब बेचने की शिकायत पर लेकर जिला अधिकारी के आदेश पर पूरे जिले में सघन अभियान चलाया गया था। अधिकारियों ने जगह-जगह दुकानों पर पहुंचकर ग्राहकों से ओवररेटिंग को लेकर पूछताछ की थी। टीम को ग्राम कुआं खेड़ा की अंग्रेजी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग मिली थी।आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने ग्राम कुआ खेड़ा स्थित शराब की दुकान को सील।