धनौरा: गजरौला नगर पालिका पर धरने पर बैठे लिपिक की हालत बिगड़ी, डॉक्टर ने किया रेफर
अपनी मांगों को लेकर गजरौला नगर पालिका पर चल रहा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, धरने में शामिल लिपिक की अचानक हालत बिगड़ गई, तुरंत उन्हें गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने लिपिक अजय कुमार गोस्वामी की हालत बिगड़ता देख यहां से रेफर कर दिया। बता दे की आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पांच माह का वेतन नहीं मिला है।