धनौरा: मंडी धनोरा के मोहल्ला सखावतपुरा में तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
मंडी धनौरा कस्बे के मुहल्ला सखावतपुरा की है। रामौतार, राजपाल व नन्हे का परिवार यहां रहता है। तीनों लोग नोएडा में मजदूरी का कार्य करते है। पांच फरवरी को घर पर कोई भी नहीं था। रात में किसी वक्त चोर जीने के सहारे रामौतार के घर में घुसे। यहां एक लाख रुपये की नकदी, सोने के तीन जोड़ी कुंडल, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, हथफूल आदि पर हाथ साफ कर दिया।