धनौरा: गजरौला भानपुर रेलवे फाटक पर अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर दौड़ी कार, आधे घंटे तक खड़ी रही मालगाड़ी
गजरौला भानपुर रेलवे फाटक पर एक कार अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर दौड़ गई। इस दौरान हलचल मच गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी भी मौके पर आ गए। घटना से करीब आधा घंटे तक मालगाड़ी भी ट्रैक पर रूकी रही। प्रकरण में आरपीएफ ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शुक्रवार की रात का है। दिल्ली निवासी परमजीत अपने परिवार के साथ शादी समारोह में आए थे।