धनौरा: गजरौला के कैंटर चालक की बहराइच में हत्या, परिवार में मचा कोहराम
नगर के मुहल्ला अल्लीपुर भूड़ निवासी जसवीर सिंह कैंटर चालक थे। वह लंबे रूटों का सामान लेकर आते-जाते थे। शुक्रवार की रात को बहराइज जिले में सामान पहुंचे थे। कैंटर में दाना लदा हुआ था। जसवीर के साथ हेल्पर मुकेश भी था। जसवीर के बड़े भाई गुड्डू ने बताया कि बहराइज में सड़क किनारे पर कैंटर खड़ा हुआ था और जसवीर सो रहा था। जबकि हेल्पर मुकेश जगा हुआ था।