दिल्ली दौरे पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, खड़गे और वेणुगोपाल से की मुलाकात
#रांची :- झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, संगठन के विस्तार और सरकार के कामकाज से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इसके अलावा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस की आगे की भूमिका और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर भी बातचीत की गई।
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को झारखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी।
बैठक में SIR प्रक्रिया को लेकर जनता के सामने आ रही चुनौतियों, लोगों के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने और भाजपा की रणनीति का राजनीतिक स्तर पर मुकाबला करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
केंद्रीय नेतृत्व की ओर से संगठन और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। मंत्री के दिल्ली दौरे को संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#DeepikaPandeySingh #JharkhandNews #RanchiNews #Congress #JharkhandCongress #MallikarjunKharge #KCVenugopal #DelhiVisit #SIR #VotingRights #JharkhandPolitics #CongressNews #PoliticalNews #Ranchi #Jharkhand #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #CapitalBharatNews