बौंसी: मेला मैदान पर मंदार महोत्सव में जिला स्तरीय स्कूलों के बच्चों ने दी प्रस्तुति, दर्शकों ने खूब सराहा
Bausi, Banka | Jan 16, 2025 मेला मैदान पर गुरूवार 12 बजे से मंदार महोत्सव के कार्यक्रम में जिला स्तरीय स्कूली बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों अपनी प्रतिभा से लोगों का मन मोह लिया। जिले के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।