बौंसी: मंदार महोत्सव में बॉलीवुड गायक विनोद राठौड़ और बाबर मुदस्सर ने दी प्रस्तुति
Bausi, Banka | Jan 16, 2025 मेला मैदान पर आयोजित मंदार महोत्सव के रात्रि कार्यक्रम में गुरुवार रात 8:00 बजे मशहूर बॉलीवुड सिंगर विनोद राठौड़ एवं बाबर मुदस्सर ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी। दोनों सिंगर के गाने पर दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया। इस दौरान बांका डीएम अंशुल कुमार, एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा सहित जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।