पुपरी: श्रीखण्डी भिट्ठा स्थित अन्नपूर्णा हरदेव सहदेव उच्च विद्यालय में पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित
श्रीखण्डी भिट्ठा स्थित अन्नपूर्णा हरदेव सहदेव उच्चविद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को एक बजे दिन में पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूक्ता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन द्वारा छात्र छात्राओं को साइबर अपराध व नशाखोरी के प्रति सचेत करते हुए जागरूक किया।