मुंगावली: मुंगावली में आकर्षक झांकियों के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
नवरात्रि के पावन पर्व पर मुंगावली में माता की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सोमवार को रात 11 बजे विभिन्न स्थानों पर सजी झांकियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य सजावट के बीच श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।