लालबर्रा: मिरेगांव में रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य समापन, सेमीफाइनल और फाइनल में होगी टक्कर
लालबर्रा से 05 किलोमीटर दूर स्थित मिरेगांव के खेल मैदान में आयोजित ‘रात्रि कालीन ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता’ का रोमांच आज अपने चरम पर होगा। WCC क्रिकेट क्लब मिरेगांव के तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ 04 अप्रैल को 08 बजे किया गया था जिसका फाइनल मुकाबला आज, 13 अप्रैल को खेला जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज का मुख