काराकाट: काराकाट के चौगड़ीकला में मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
काराकाट थाना क्षेत्र के चौगड़ीकला गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चौगड़ीकला निवासी अजय कुमार गुप्ता, अभय साह और रामेश्वर साह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।