फिरोज़ाबाद: गांव ठार कटेघर इलाके में अज्ञात लोगों ने 3 लोगों को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से किया हमला
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव ठार कटेघर इलाके से सोमवार की शाम मारपीट का मामला सामने आया है। तीन लोग घायल हुए है। घायल पक्ष की मानें अज्ञात लोगो ने रास्ते मे घेराबंदी कर लाठी डंडो से हमला किया है। जिसमे शिव देश, उमेश और उमेश गंभीर रूप से घायल हुए है। मामले को लेकर घायलों ने पुलिस थाने मे शिकायत दर्ज करा दी।