फिरोज़ाबाद: गांव शंकरपुर में झुक रहे विद्युत खंभे पर लटके 11 हजार लाइन तार से छूने पर खेत गए बुजुर्ग को लगा करंट, हुई मौत
थाना नगला खंगर क्षेत्र गांव शंकरपुर निवासी 62 वर्षीय रामबाबू पुत्र लटूरी सिंह बीती शाम खेत पर घास लेने गये थे। बताया गया कि ग्यारह हजार विद्युत लाइन का खंभा झुक गया था पहले शिकायत भी की गई परंतु निदान नहीं हुआ। उससे छू जाने पर उक्त बुजुर्ग को करंट लगने पर मौत हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गयी। देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया।