फिरोज़ाबाद: नारखी थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर चूहा मार दवा खाकर किया खुदकुशी का प्रयास
थाना नारखी क्षेत्र निवासी एक युवक का गांव में ही किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गयी, वह इस सदमें को बर्दाश्त न कर सका और उसने चूहा मार दवा का सेवन कर खुदकुशी का प्रयास किया। ऐन मौके पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आये, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। घटनाक्रम बीती रविवार देर रात 11 बजे करीबन का बताया गया।