फिरोज़ाबाद: सदर विधायक मनीष असीजा ने थाना रामगढ के नए भवन का भूमि पूजन किया, तीन मंजिला इमारत के लिए सात करोड़ से अधिक का होगा खर्च
फ़िरोज़ाबाद सदर विधायक मनीष असीजा के अथक प्रयासों से थाना रामगढ़ के नए भवन का भूमि पूजन सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे करेबन संपन्न हुआ। सात करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली इस तीन मंजिला इमारत में पुलिस प्रशासन के सभी कार्य व्यवस्थित होंगे। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस परियोजना को मंजूरी दी।