टेहरोली: टहरौली में बच्ची को बचाने के प्रयास में बाइक सवार खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल
थाना टहरौली क्षेत्र में आज गुरुवार को समय 2 बजे बाईक सवार राहुल अहिरवार सब्जी लेकर अपने ग्राम रौरा जा रहा था तभी उसकी बाइक के सामने अचानक एक बच्ची आ जाने पर उसने बच्ची को बचाने की कोशिश में उसकी बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई जिसके कारण उसके पैर में गंभीर चोट आने पर परिजन उप स्वास्थ्य केन्द्र टहरौली लेकर पहुंचे जहां से झांसी भेजा गया