शाहजहांपुर: नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना: बकाया टैक्स पर 100% छूट, नगरायुक्त ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। योजना के तहत बकाया राशि पर करदाताओं को 100 फीसदी छूट का लाभ दिया जाएगा। नगरायुक्त सौम्या गुरुरानी ने मीडिया संवाद के दौरान योजना की जानकारी देते हुए शहरवासियों से इसका लाभ उठाने की अपील की।