ढालपुर में निजी स्कूल के छात्रों ने निकाली रैली
रैली के माध्यम से वेदों की महत्ता का दिया ज्ञान
Kullu Times
प्रधानाचार्य परमजीत सिंह राणा ने बताया कि उनके स्कूल में श्रावण मास के अवसर पर वैदिक सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रावण मास के अवसर पर छात्रों को हवन यज्ञ के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म में वेद की काफी महिमा है। ऐसे में आज के समय में छात्रों को भी इसका ज्ञान हो इसके लिए स्कूल प्रबंधन के द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ताकि छात्र अपने जीवन में नैतिक शिक्षा, संस्कार को भी व्यावहारिक रूप से अपना सके।
Kullu, Kullu | Aug 26, 2026